देश में पहली बार होने वाली है बाइक रेसिंग, 116 राइडर्स करेंगे मुकाबला, इतनी है टिकट

बाइक रेस के लिए ही इसी ट्रैक को बनाने का काम अगले सप्ताह तक शुरू होने वाला है और पूरे ट्रैक में 14 जगहों पर काम होता दिखेगा

भारत में बहुत से लोग है जो बाइक्स और रेसिंग के शौकीन है और उन्ही के लिए अब अच्छी खबर सामने आयी है जहां पहली बार होने वाली Moto GP बाइक रेस की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। देखा जाये तो बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में बने फार्मूला-एक कार रेसिंग ट्रैक में यह रेस होने वाली है।

बता दें की बाइक रेस के लिए ही इसी ट्रैक को बनाने का काम अगले सप्ताह तक शुरू होने वाला है और पूरे ट्रैक में 14 जगहों पर काम होता दिखेगा। साथ ही इस ट्रैक पर 45 टीमों के 116 राइडर्स रफ्तार का जलवा दिखाएंगी और यहां पर 366 Km प्रति घंटा की रफ्तार से बाइक दौड़ेंगी।

बताते चले की BIC में 22 से 24 सितंबर तक मोटो जीपी बाइक रेस होने वाली है और यहां पर 1.06 लाख दर्शक एक साथ बैठक कर रेस का लुफ्त उठा सकता हैं। इसके बिज़नेस अधिकार स्पेनिश कंपनी डोर्ना स्पोर्ट्स के पास हैं और रेस के लिए भारतीय कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स द्वारा डोर्ना के साथ एग्रीमेंट किया है और इसी के चलते अब रेस की तैयारी शुरू हो गई है।

इसके बारे में और जाने तो BIC का फार्मूला-1 कार रेस का ट्रैक 5.15 किमी लंबा है और इसको बाइक रेस कराने के लिए अब तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें 14 जगहों पर काम होना है और जहां पर कर्व हैं, वहां काम होना है। साथ ही बेहतर गुणवत्ता के लिए ट्रैक में बहरीन का पेंट और क़तर की गिट्टी का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

अब बात करे इसकी टिकट की तो मोटो जीपी बाइक रेस के लिए छह श्रेणी में टिकट रखे गए हैं जिसमे टिकट 800 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक का होने वाला है। हालांकि इससे महंगी टिकट भी है जिसको अभी तक बिक्री के लिए ओपन नहीं किया गया है और जहां ये तकरीबन 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक के टिकट मिलने वाले हैं जो की VVIP और कॉरपोरेट के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!