बाइक सवार बदमाशों ने 50 साल की महिला को मारी गोली, अस्पताल में किया भर्ती
देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में जनता कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने घर में जाकर 50 वर्ष की शकीला नामक महिला को

देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में जनता कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने घर में जाकर 50 वर्ष की शकीला नामक महिला को गोली मारी। जिससे महिला काफी जख्मी हो गई। महिला के कंधे में गोली लगी है। और उसे जीटीबी अस्पताल में लेकर गए है। पुलिस ने महिला के बेटे मोहम्मद इस्तिकार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने क्यों हमला किया। यह बात नहीं पता चली। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह हादसा देर रात 2 बजे का है।









