दिल्ली के जू में फैला बर्ड फ्लू, पर्यटकों के लिए बंद हुआ चिड़ियाघर

देश की राजधानी दिल्ली का नेशनल जूलॉजिकल पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की और से

देश की राजधानी दिल्ली का नेशनल जूलॉजिकल पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की और से शुरू किये गए आदेश में यह बताया गया है कि दिल्ली का जू अगले आदेश तक बंद ही होगा। इस फैसले में यह भी बताया गया है कि 2 सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। जीसके बाद यह कदम लिया गया है। आदेश में कहा गया, “नई दिल्ली की मथुरा रोड पर बना राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 30 अगस्त से अगले फैसले तक अस्थायी रूप से आगंतुकों के लिए बंद रहेगा, क्योंकि 2 नमूनों में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है।”

आदेश में यह बताया गया है कि आगंतुकों की सुरक्षा और रोग की निगरानी को तीव्र करने के लिए, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 30 अगस्त से अगले आदेश तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा, क्योंकि 2 नमूनों में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, पशुओं तथा पक्षियों के प्रबंधन हेतु सभी जरुरी सेवाएं चालू रहेंगी। सभी पर्यवेक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रोटोकॉल का पालन करने का फैसला दिया जाता है।

दिल्ली जू के निदेशक क्या बोले?
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के निदेशक संजीत कुमार ने बताया, “राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली के जल पक्षी विहार में 2 सारसों की मृत्यु के बाद सैंपल भोपाल के लिए भेजे गए थे। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने 28 अगस्त, 2025 की शाम को कहा कि दोनों सैंपल HSN1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। जू के अन्य जानवरों, पक्षियों और सुरक्षा कर्मचारियों में इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू हुई है। जू के जानवरों, पक्षियों तथा कर्मचारियों के बीच रोग के प्रसार और संचार को रोकने के लिए गहन निगरानी और सख्त जैव सुरक्षा उपाय किए गए हैं।”

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!