Delhi Crime News: बीजेपी नेता की नजफगढ़ में गोली मारकर की गई हत्या

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पिछली रात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पिछली रात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला है। बदमाशों ने उस शख्स में इतनी गोलियां मारी हैं कि पूरा इलाका कांप उठा। खबर के मुताबिक, हमलावरों ने जिस शख्स में गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा है, उसकी पहचान बीजेपी (BJP) के महामंत्री अमित शौक़ीन के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को 3 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है और वह अब फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

Tax Partner

सूत्रों के अनुसार, मृतक अमित रात करीब 8 बजे के आसपास अपने दो साथियों के साथ कार में नजफगढ़ से दिचाऊं कलां की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अजय पार्क पहुंचे, तो उनकी कार को एक ब्लैक कलर की वर्ना कार ने ओवरटेक किया और फिर हमलावरों ने अमित पर गोलियों की बरसात कर दी। इस बीच अमित के दोनों साथी अपनी जान बचाकर कार से भागने में सफल हुए।

ये भी पढ़े: IPL 2021: IPL के दूसरे चरण में नहीं दिखेंगे आपको यह स्टार खिलाड़ी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!