दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में लाइटर फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत, 6 घायल

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में लाइटर बनाने वाली की फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की सुचना सामने आई है. जानकारी

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में लाइटर बनाने वाली की फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की सुचना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के वक्त 6 लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों की मृत्यु हो गई. ब्लास्ट होने के कारन अभी तक पता नहीं चल रहा। इसकी जांच भी जारी है. फिलहाल दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

मौके पर आई दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बवाना इंडस्ट्रियल क्षेत्र के सेक्टर-3 में प्लास्टिक की फैक्ट्री में विस्फोट के बारे में जानकारी मिली और दमकल की छह गाड़िया भी मोके पर भेजा गया. फैक्ट्री में हुए इस धमाके में पांच से छह लोग घायल हुए. सिगरेट लाइटर स्क्रैप से प्लास्टिक के दाने बनाने के चलते फैक्टरी में विस्फोट भी हुआ, जिस वजह से छह लोग घायल हुए. जिसमें से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई.

इसके साथ ही फायर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फैक्ट्री में आग लगने से भारी नुकसान भी हुआ है, ब्लास्ट के बाद सभी घायलों को अस्पताल लेकर गए और उनका इलाज हो रहा है.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!