दिल्ली के गोकुलपुरी में बॉडी बिल्डर ने खुद को लगाई आग

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक बॉडीबिल्डर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बॉडीबिल्डर के परिवार के मुताबिक बैंक और पुलिस लोन के मामले को लेकर उसे परेशान कर रहे थे

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक बॉडीबिल्डर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। बॉडीबिल्डर के परिवार के मुताबिक बैंक और पुलिस लोन के मामले को लेकर उसे परेशान कर रहे थे जिस वजह से उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिस दौरान पुलिस वाले वीडियो बनाते रहे पुलिस इस मामले पर आगे जाँच कर रही है।

आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी जिले के थाना गोकुलपुरी इलाके के रहने वाले कपिल राज ने साल 2019 में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से 18 लाख 50 हजार रुपए का लोन लिया था और उसने करीब 15 लाख रुपए चूका भी दिए। बॉडीबिल्डर के परिजनों का कहना है कि प्राइवेट बैंक ने उसपर करीब 21 लाख रुपए का ब्याज भी लगा दिया था।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दिन बैंक कर्मचारी कोर्ट के आदेश के साथ उसके बड़े भाई अशोक के घर पहुंचे और बैंक कर्मचारी अशोक के घर को ही कपिल का घर समझ रहे थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर जबरन अशोक के घर के हर कमरे को सील कर दिया। इसी बात से परेशान होकर कपिल ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक लाइव किया और अपनी मौत का जिम्मेदार एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक केर कर्मचारियों को बताया। परिजनों का यह भी बताया कि जब कपिल खुद को आग लगा रहा था तब पुलिस तमाशबीन बनी हुई थी और उसको बचने के बजाए उसकी वीडियो बना रही थी।

आरोपों पर बैंक की सफाई

वहीं आरोपों को लेकर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सफाई दी है. उनका कहना है कि हम कपिल कुमार के निधन से बहुत दुखी हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. यह अप्रिय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सहायता प्राप्त सीएमएम अदालत के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) की अदालत के आदेशों के दौरान हुई. बैंक अपने ग्राहकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनकी वित्तीय कठिनाइयों को दूर करने के लिए उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना सुनिश्चित करता है

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब बाइक से गिरने के बाद भी नहीं लगेगी चोट, बाइक में आ गए प्रोटेक्शन एयरबैग

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!