बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, फुटेज आया सामने, 2 आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग के झगड़े में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या की गई

देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग के झगड़े में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या की गई है। सूचना के अनुसार स्कूटी पार्किंग को लेकर एक मामूली विवाद बढ़ता गया तथा आरोपियों ने हुमा कुरैशी के चचेरे भाई का मर्डर कर दिया। पुलिस ने हत्या के 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। हत्या में प्रयोग हथियार भी कब्जे में लिए है। वहीं इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में आरोपियों को आसिफ पर हमला करते हुए नज़र आ रहा है।

गुरुवार देर रात की घटना
आसिफ कुरैशी की उम्र 42 साल थी और वह चिकन सप्लाई का काम करता था। सुचना के अनुसार निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार के लेन में वीरवार की देर रात को पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ। बताया गया है कि आसिफ के घर के आगे 2 युवकों ने स्कूटी पार्क कर दी थी। आसिफ ने उन्हें स्कूटी पार्क करने से मना किया। इसी मामले को लेकर झगड़ा बढ़ता गया तथा दोनों ने नुकीले हथियारों से आसिफ पर हमला कर दिया। हमले में आसिफ बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आसिफ को मृत बता दिया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!