दिल्ली में जल्द लगने वाला है ‘बुक फेयर’, जानें लोकेशन और तारीख

यदि आप भी किताबों का शौक रखते हैं, या उन्हें पढ़ना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ख़ास है. आपको बता दें, दिल्ली में जल्द ही

यदि आप भी किताबों का शौक रखते हैं, या उन्हें पढ़ना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ख़ास है. आपको बता दें, दिल्ली में जल्द ही बुक फेयर लगने जा रहा है. अगर आपने भी फरवरी में हुए इंटरनेशनल बुक फेयर को किसी कारण की वजह से मिस कर दिया है तो कोई दिक्कत की बात नहीं होगी, क्योंकि अब एक बार फिर से दिल्ली के भारत मंडपम में बुक फेयर लगने वाला है. यदि आप भी किताबों से प्यार करते हैं, तो यह मेला बिल्कुल मिस मत करना. घरवालों और दोस्तों के साथ जरूर जाएं और शब्दों की इस दुनिया में कुछ नया ढूंढे, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप यहां पर कैसे जा सकते हैं और यहां की क्या रहेगी एंट्री फीस.

हर उम्र के लिए कुछ खास
इस बुक फेयर में बच्चों से लेकर सभी बुजुर्गों तक के लिए कुछ न कुछ आपको जरूर मिलेगा. बच्चों के लिए रंगीन कॉमिक्स, एजुकेशनल बुक्स और स्टडी मैटीरियल होगा, वहीं देश की सभी युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए बेस्टसेलर किताबें, मोटिवेशनल राइटिंग तथा कॅरियर गाइड्स मिलेंगी. बुजुर्गों के लिए धार्मिक ग्रंथ, जीवन दर्शन तथा स्वास्थ्य से जुड़ी किताबें भी उपलब्ध रहेंगी. इस बुक फेयर को फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स के सहयोग से आयोजित किया रहा है.

स्टेशनरी और क्रिएटिव चीजों का भी भरपूर कलेक्शन
इस मेले में केवल किताबें ही नहीं, बल्कि काफी सारी क्रिएटिव स्टेशनरी में भी मिलेगी. खूबसूरत डायरी, आर्ट बुक्स, पेन, प्लानर, बुकमार्क्स, और काफी कुछ. खासकर स्टूडेंट्स और आर्ट लवर्स के लिए यह एक दम परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

बुक लवर्स के लिए परफेक्ट सेल्फी स्पॉट
यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो यहां इंस्टाग्राम फ्रेंडली स्पॉट्स और बैकड्रॉप्स भी मिलेंगे. काफी स्टॉल्स को थीम बेस्ड डिजाइन मिलेंगे है, जहां आप फोटो खींच सकते हैं.

कब और कहां लगेगा
यह मेला 6 अगस्त से लेकर 10 अगस्त 2025 तक दिल्ली के भारत मंडपम हॉल 12 और 12A, प्रगति मैदान में लगेगा. सबसे खास बात यह है कि इसमें एंट्री बिल्कुल फ्री है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!