दिल्ली में बूस्टर पम्पिंग स्टेशन से मिलेगा 1,50,000 लोगों को लाभ
दिल्ली जल बोर्ड ने आज 124 लाख लीटर क्षमता के पम्पिंग बूस्टर स्टेशन मायापुरी में लगाए जाने की घोषणा की है

दिल्ली में मई जून में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। जिसकी वजह से पानी की किल्लत होने वाली है और लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली के मायापुरी में 124 लाख लीटर क्षमता के पम्पिंग बूस्टर स्टेशन आज लगाए जाने की घोषणा की है। जिसकी जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्लीवासियों के साथ साझा की है।
Facilitating Amenities of Clean Drinking Water!
Shri @SatyendarJain , Minister Water & Chairman, #DJB, today will inaugurate UGR/BPS of 124 lakh litres capacity at Mayapuri. These endeavours will benefit approx 1,50,000 residents in Hari Nagar & Delhi Cantt. constituencies. pic.twitter.com/wVE53qn9JE— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) March 3, 2022
दरअसल बूस्टर पंप पानी के दबाव और प्रवाह दर में सुधार करने का कार्य करता है। दिल्ली में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स होने के कारण गर्मियों में तीसरी चौथी मंजिल तक पानी पहुँच नहीं पाता जिसकी वजह से सरकार ने ये कदम उठाया है।
DJB ने बताया कि इन पम्पिंग स्टेशनस की स्थापना से हरी नगर और दिल्ली कैंट में रह रहे एक लाख पचास हज़ार निवासियों को बेहतर पेयजल की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़े: DBC कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, की स्थायी नियुक्ति की मांग










