प्रदूषित हवा में सांस लेने से बढ़ सकता है आपका वज़न, जाने कैसे रहे सुरक्षित

प्रदूषित हवा में सांस लेने से ना तो सिर्फ हमारे शरीर में बीमारियां होती है, बल्कि इसका असर हमारे वजन पर भी पड़ता है.

प्रदूषित हवा में सांस लेने से ना तो सिर्फ हमारे शरीर में बीमारियां होती है, बल्कि इसका असर हमारे वजन पर भी पड़ता है. हवा में छोटे धूल कणों में सांस लेने से जुड़ी परेशानियां, सासं की नली में जलन, अस्थमा, COPD, किडनी की समस्याएं जैसे बीमारियां होने लगती हैं और कई बार तो यह कैंसर का कारण भी बन जाती है. स्टडी के मुताबिक, प्रदूषित हवा में सांस लेने से मोटापे का भी शिकार हो सकते है.

क्या कहती है रिसर्च

रिसर्च के मुताबिक, वायु प्रदुषण का असर हमारे वजन पर भी काफी असर करता है. रेसेअर्चेर्स ने इसके लिए चूहें पर स्टडी की है, जिसके चलते उन्होंने कुछ चूहों को प्रदूषित जगह रखा, जबकि कुछ चूहों को साफ़ जगह पर रखा. कुछ दिनों बाद उन्होंने देखा कि, जो चूहें साफ़ जगह पर थे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.

  1. उनके फेफड़े फूल गए थे.
  2. एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 50 प्रतिशत तक बढ़ गया.
  3. इंसुलिन प्रतिरोध स्तर भी बढ़ गया.

इसके इलावा जो चूहें प्रदूषित जगह पर थे उनका 8 हफ्ते बाद वजन बढ़ गया था, जबकि दोनों तरफ़ के एक जैसा खाना ही दिया गया था.

यह माना गया कि सूजन के कारण से चूहों का वज़न बढ़ा था, वैसे तो, ये रिसर्च चूहों पर की गई थी, लेकिन इसका प्रभाव इंसानों पर भी ऐसा ही होता है. इसलिए जितना हो सके इस प्रदूषण अपना बचाव करें. घर से कम से कम बाहर निकलें, जब भी आप बाहर जाएं तो N95 मास्क पका इस्तेमाल जरूर करें, साथ ही अपने घरों में एयर प्यूरीफायर तथा ऐसे पौधे लगाएं जो घर के अंदर की हवा को साफ और तरो ताज़ा बनाएं.

Tax Partner

ये भी पढ़े: स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब शनिवार-रविवार खुलेंगे सरकारी अस्पतालों के OPD

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!