दिल्ली में घर के विवाद में भाई बना दुश्मन, कैंची से किया हमला; जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में घर के झगड़े में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कैंची से वार किया। घायल की शिनाख्त

देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में घर के झगड़े में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कैंची से वार किया। घायल की शिनाख्त विकासपुरी के करण अरोड़ा से हुई है। उनको अस्पताल से इलाज होने के बाद छुट्टी मिल गई है। उनके बड़े भाई कुणाल को पकड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि विकासपुरी थाना पुलिस को करण अरोड़ा ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर रहा करते हैं, जबकि उनके पिता संजीव अरोड़ा तथा बड़े भाई कुणाल अरोड़ा दूसरी मंजिल पर रहते हैं। करण तिलक नगर के कृष्णा पार्क एक्सटेंशन में जन आरोग्य जनऔषधि केंद्र में कार्य करते हैं।

कुणाल ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया
पिछले शनिवार की सुबह करण अपने घर पर थे, तभी नीचे से तेज-तेज से चिल्लाने की आवाज सुनाई। नीचे जाकर देखा तो कुणाल अपने पिता पर चिल्ला रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। करण ने जब कुणाल को गाली देने से मना किया तो कुणाल ने उनके साथ भी गलत व्यवहार शुरू कर दिया।

उसने करण पर कैंची से हमला कर दिया

इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच हाथापाई हो गई। गुस्से में कुणाल कमरे के अंदर गया और एक कैंची लेकर आया। उसने करण पर कैंची से वार कर दिया, जिसकी वजह से उसकी के बाएं हाथ, बाएं बाजू और बाएं पैर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद कुणाल कैंची लेकर वहां से भाग हो गया। करण की पत्नी उन्हें पास के अस्पताल लेकर गई।

पिता और छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ

पुलिस वहां पर गयी तो करण के पिता संजीव अरोड़ा ने कहा कि कुणाल का अपने पिता और छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। करण ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिससे गुस्साए कुणाल ने कैंची से हमला कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!