जीजा ने किया नाबालिग साली से दुष्कर्म, आरोपी जीजा फरार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी जीजा फरार है।

शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में 17 साल की किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही जीजा पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी जीजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जीजा ने अपने घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं। घर से कुछ दूरी पर पीड़िता की बहन अपने पति के साथ रहती है। आरोप है कि रविवार को उसकी बहन किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस बीच जीजा उसके घर पहुंचा। वह कुछ काम करवाने की बात कर पीड़िता को अपने साथ ले गया।

आरोप है कि वहां आरोपी ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह अचेत हो गई। बाद में जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पीड़िता रोने लगी। इस बात पर आरोपी ने उसे धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे मार देगा। घर जाते ही पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बता दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Madhavgarh Farms

यह भी पढ़े: हेलमेट पर ब्रांडेड कंपनी का नाम लिख लगाते थे चुना, दो गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!