Delhi News: मलका गंज सब्ज़ी मंडी में ढही इमारत, मलबे में फसे कई लोग

Delhi News: दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में सोमवार यानी आज एक इमारत भरभराकर ढह गई, जिसके चलते कई गाड़ियां और लोग मलबे में दबगए

राजधानी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में सोमवार यानी आज एक इमारत भरभराकर ढह गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव का कार्य जारी किया जा चुका है। इमारत के मलबे में कई लोगों की दबे होने की संभावना जताई जा रही है।

खबर की सूचना मिलते ही मौके पर फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। इमारत के मलबे में 2 बच्चों के साथ साथ कई लोग भी दब गए थे। फ़िलहाल बच्चों के साथ एक व्यक्ति को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इसी के साथ कुछ गाड़ियों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मलका गंज के पास सब्ज़ी मंडी घंटा घर में स्थित रॉबिन सिनेमा के सामने हुई है। आपको बता दें कि यह इमारत 70 साल पुरानी थी, जिसे निगम द्वारा पहले जर्जर घोषित कर दिया गया था जिसके चलते यह इमारत रिहायशी नहीं थी।

building collapse in delhi image

ऐसा बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के निचले तल पर एक हलवाई की दुकान थी जिसमें 4-5 मज़दूर ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक अचानक से इमारत भरभरा के ढह गई। पूरी संभावना जताई जा रही है कि सभी मज़दूर अंदर ही मलबे में दबे हुए हैं।

building collapse in delhi image

Aadhya technology

ये भी पढ़े:- गणपति विसर्जन के दौरान हुआ एक बड़ा हादसा, 4 बच्चे यमुना में डूबे, 3 लापता

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!