Bulldozer Action: दिल्ली के इस इलाके में गरजा बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

देश की राजधानी दिल्ली में तैमूर नगर में आज को जमकर बुलडोजर गरजा। इस के चलते नाले के किनारे बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया

देश की राजधानी दिल्ली में तैमूर नगर में आज को जमकर बुलडोजर गरजा। इस के चलते नाले के किनारे बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया।

वहीं, बुलडोजर की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी अतिक्रमण नहीं होगा।

बता दें कि हाईकोर्ट ने हाल ही में तैमूर नगर समेत दिल्ली के सभी नालों से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। नालों के प्रवाह में बाधा बन रहे सभी तरह के निर्माण हटाने को कहा था।

हाईकोर्ट के निर्देश पर नाले से करीब 30 मीटर तक के निर्माण को तोड़ा जा रहा है। कार्रवाई के चलते पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रही। बीएसईएस, पीडब्ल्यूडी और एमसीडी की टीम भी मौके पर शामिल है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!