दिल्ली में 125 साल पुराने गणेश मंदिर और काली मंदिर पर चला बुलडोजर, लोगों नव किया प्रदर्शन

देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता बदल चुकी है और नई सरकार अपनी सभी नीतियों को शुरू करने में जुट गई है। इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने

देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता बदल चुकी है और नई सरकार अपनी सभी नीतियों को शुरू करने में जुट गई है। इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने का काम भी चल रहा है। पर शनिवार को तड़के यमुना नगर में पुराने मंदिरों पर प्रशासन का बुलडोजर चलने लग गया। इससे सभी लोगों में काफी नाराजगी है। यमुना बाजार में सिंदूरी गणेश मंदिर ,काली मंदिर पर बुलडोजर से उनको तोड़ दिया गया। लोगों का दावा है कि इन मंदिरों का निर्माण 1902 में हुआ था नाराज लोग अब काफी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सुबह 4.30 बजे मौके पर पहुंची टीम
दिल्ली के यमुना बाजार में एमसीडी तथा पीडब्ल्यूडी की टीम सुबह 4.30 बजे वहां पर पहुंची और सिंदूरी गणेश मंदिर, काली मंदिर को तोड़ दिया गया। हालांकि जैसे ही लोगों को मंदिर पर बुलडोजर चलने की जानकारी प्राप्त हुई, तभी लोगों ने इस बात का विरोध किया। लोगों के विरोध के बाद प्रशासन की टीम चौमुखी महादेव मंदिर को नहीं तोड़ी, पर उसकी बाउंड्री वॉल को तोड़ा है। पहले यहां पर झुग्गियां थी जिसे एक सप्ताह पहले थोड़ा गया था। लोगो का दावा है कि 1902 में मंदिर का निर्माण कराया गया था। इसके ठीक बगल में नीली छतरी मंदिर है। यहां पर लोग विरोध प्रदर्शन करन शुरू किया है।

मयूर विहार में लोगों के विरोध के चलते रुका बुलडोजर
बता दें कि इससे पहले 20 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मयूर विहार में 3 मंदिरों को तोड़ने की कार्रवाई लोगों के मना करने के चलते रोकनी पड़ी थी। दिल्ली विकास प्राधिकरण की एक टीम पुलिस के साथ बृहस्पतिवार सुबह लगभग 4 बजे पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में काली मंदिर, अमरनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर को गिराने के लिए गयी। यह मंदिर कथित रूप से मयूर विहार फेज 2 में ग्रीन बेल्ट पर बने हैं। यहां लोगों ने विधायक रविंदर सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। डीडीए के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि तोड़फोड़ की कार्रवाई स्थगित कर दी गई है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लोगों के आक्रोश के कारण हमें अभियान स्थगित करना पड़ा। हालांकि, हमारी कानूनी टीम मामले की समीक्षा कर रही है।’

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!