दिल्ली एनसीआर में आगे चल रहे कैंटर में भिड़ी बस, एक की मौत और नौ घायल
देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड देखने को मिल रही है। ठंड के बीच कोहरे ने भी बेहद आफत मचा रखी है। घने

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड देखने को मिल रही है। ठंड के बीच कोहरे ने भी बेहद आफत मचा रखी है। घने कोहरे में विजिबिलिटी एक दम जीरो है। जिस कारन से सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। देर रात नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में भी एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में एक इंसान की मृत्यु हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर घने कोहरे की वजह से कैंटर गाडी में पीछे से बस टकराई। बस में दो और कार पीछे से आ कर टकरा गई, जिसमें नौ लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश पुत्र कमलेश कुमार ग्राम कोयला सरैया जिला इटावा से हुई है।
हादसे की जानकारी उसी वक्त पुलिस को दी गई। जिसके बाद वहां पर पुलिस बल पहुंचा तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। वहीं, मृतक का शव भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिेए भेज दिया। पुलिस मामले की कार्रवाई की जा रही
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग









