रोडरेज मामले में बस ड्राइवर को पीटा, किया अपहरण, राहगीरों ने बनाया घटना का वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के करीब रविवार को रोडरेज के मामले में कार सवार मनबढ़ों ने डीटीसी बस चालक की पिटाई

देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के करीब रविवार को रोडरेज के मामले में कार सवार मनबढ़ों ने डीटीसी बस चालक की पिटाई करने के साथ उसका अपहरण करने का प्रयास भी किया।

बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार सवार 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में मोहम्मद सुहैल उसकी पत्नी इसरत, मोहम्मद शारिक सिविल लाइंस के रहने वाले और अकबर अली रहने वाले हापुड़ के हैं।

मथुरा का रहने वाला है पीड़ित बस चालक
फिलहाल पुलिस युवको से मामले की पूछताछ कर रही है। सफरजंग हास्पिटल के करीब एक सड़क हादसा हुआ और वहां से जा रहे राहगीरों ने उनका वीडियो बना लिया, जो सारा दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा कि पीड़ित डीटीसी बस चालक रामगोपाल मथुरा, उत्तर प्रदेश का निवासी हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!