दिल्ली के इन मार्केट से खरीदें Jewellery, कम दाम पर मिलेगी खूबसूरत ज्वेलरी

दिल्ली के चांदनी चौक, जनपथ, पहरगंज, करोल बाग, शालीमार तथा सरोजिनी नगर मार्केट रमजान में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी

दिल्ली के चांदनी चौक, जनपथ, पहरगंज, करोल बाग, शालीमार तथा सरोजिनी नगर मार्केट रमजान में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी के लिए काफी ज्यादा विकल्प हैं. यहां पर ₹10 से ज्वेलरी आपको मिलनी शुरू होती है.

अगर आपको रमजान में पहनने के लिए नई ज्वेलरी चाहिए? दिल्ली का चांदनी चौक का मार्केट आपके लिए एक दम बेस्ट है! यहां आपको हर प्रकार की नकली ज्वेलरी अच्छी दाम पर मिल सकती है. यहां तो 100 रूपए से ज्वेलरी मिलना भी शुरू होगा.

अगर आपको बोहो या ऑक्साइड ज्वेलरी पसंद है, तो दिल्ली का जनपथ मार्केट आपके लिए बढ़िया रहेगा. यहां आपको 20 रूपए से इयररिंग्स मिल जाएंगी. रमजान के दिनों में तो यहाँ नए-नए डिज़ाइन भी आते हैं.

चांदनी चौक और जनपथ के अलावा, आप दिल्ली के पहरगंज मार्केट भी जा सकते हैं. यहां आपको आपके कपड़ों से मैच करती हुई हर तरह की ज्वेलरी आसानी से मिल जाएगी. यहां की सबसे खास बात है, यहां आपको पुरानी स्टाइल की ज्वेलरी भी मिल जाएगी. यहां पर 100 रूपए से लेकर 500 रूपए तक में आपको अच्छे-अच्छे ज्वेलरी के डिज़ाइन मिलेंगे.

दिल्ली का करोल बाग मार्केट ज्वेलरी के लिए बहुत मशहूर है. यहां आपको 500 रूपए में सुंदर-सुंदर ज्वेलरी मिल सकती है. रमजान में यदि आप इफ्तार पार्टी के लिए खास ज्वेलरी ढूंढ रहे हैं तो करोल बाग आप जरूर जाएं.

रमजान में दिल्ली का शालीमार मार्केट भी बहुत खूबसूरत लगता है. यहां कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर सब कम दामों में मिलते हैं. यहा. छोटी-बड़ी हर तरह की दुकानें हैं जहां से आप रमजान और ईद की शॉपिंग कर सकते हैं.

सस्ती शॉपिंग के लिए सरोजिनी नगर मार्केट सबसे अच्छा है. यहां 10 रूपए से ज्वेलरी मिलना शुरू हो जाती है. अगर आपको अपने इंडियन कपड़ों के साथ मैचिंग ज्वेलरी चाहिए तो सरोजिनी नगर मार्केट जरूर जाएं.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!