दिल्ली में कैब चालक ने दोस्त के घर पर की आत्महत्या, नहीं था कोई सुसाइड नोट

देश की राजधानी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र के जवाहर पार्क में मंगलवार की रात को एक कैब चालक ने अपने दोस्त के घर पर ही खुद को

देश की राजधानी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र के जवाहर पार्क में मंगलवार की रात को एक कैब चालक ने अपने दोस्त के घर पर ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने स्वजन के आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि भरत नाम के युवक उसके भाई दीपक जैन से मिलने उसके घर गया था। उसे दीपक घर पर नहीं मिला। जिसके चलते भरत ने दीपक के घर पर ही गोली मारी और उसका शव कमरे में पड़ा रहा।

फोन करने वाले की शिनाख्त अमित रहने वाले जवाहर पार्क, खानपुर से हुई। जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस वहां पर गयी। और यहां पर भरत गोली लगने के बाद खून से लथपथ पड़ा था।

पुलिस पूछताछ में मृतक की शिनाख्त देवली के कृष्णा पार्क के रहने वाले 38 साल के भरत सचदेवा से हुई। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा, कारतूस तथा एक खोखा मिला है।

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!