दिल्ली में किराएदार के बाथरूम में मिले कैमरे, रिकॉर्ड हुए अश्लील वीडियो

यदि आप किराए के घर में बेपरवाह होकर रहते हैं तो आपको एक बार यह खबर जरूर पढ़नई चाहिए. दिल्ली में किराए के घर को लेकर एक

यदि आप किराए के घर में बेपरवाह होकर रहते हैं तो आपको एक बार यह खबर जरूर पढ़नई चाहिए. दिल्ली में किराए के घर को लेकर एक छात्रा सिविल सर्विसेज पढ़ रही थी. मकान मालिक के बेटे ने छात्रा के बेडरूम तथा बाथरूम में एक सीक्रेट कैमरा लगाया. छात्रा को जब इस बात का शक हुआ तो यह पूरा राज खुल गया. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

वॉट्सएप से चौंकाने वाला खुलासा

मामला दिल्ली के शकरपुर का है. पुलिस के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा पिछले काफी माह से एक मकान में किराए पर रहती थी. बाहर जाने पर वह मकान मालिक के बेटे को घर की चाबियां दे जाती थी. पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने कहा कि यह मामला तब सामने आया है जब महिला को अपने वॉट्सएप पर कुछ अजीब लगा. छात्रा ने जांच की तो पता लगा कि उसका वॉट्सएप किसी के लैपटॉप पर चल रहा है. इस पर उसी वक्त छात्रा ने सब जगह से उसे लॉगआउट किया.

बाथरूम-बेडरूम में लगा रखा था हिडेन कैमरा

छात्रा को जब एहसास हुआ तो उसने पूरे घर की तलाशी लीकी. उसे अंदाजा हुआ की वह उस पर नजर रख रहा है. घर की तलाशी में उसे बाथरूम में एक होल्डर मिला. जिसके बाद छात्रा ने सोमवार को पीसीआर कॉल दी. पुलिस टीम ने वहां जाकर तलाशी की तो छात्रा के बेडरूम में ‘बल्बहोल्डर’ में भी एक कैमरा मिला.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!