Weekend Curfew: वीकेंड कर्फ्यू से क्या जल्द मिल सकती है दिल्लीवालों को आज़ादी?
कोरोना संक्रमण दर में पिछले हफ्ते से लगातार हो रही वृद्धि पर अब लगाम लगा है।दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के पाजिटिविटी रेट दर 30% तक पहुँच गयी है।

कोरोना संक्रमण दर में पिछले हफ्ते से लगातार हो रही वृद्धि पर अब लगाम लगा है। यह दिल्लीवालों के लिए एक खुशखबरी है। पिछले 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में 12,527 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के पाजिटिविटी रेट दर 30% तक पहुँच गयी है।
Corona cases के घटने की वजह से DDMA ने आशंका जताई है कि अगले हफ्ते वीकेंड कर्फ्यू को हटाया जा सकता है। लेकिन तब भी नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा ।
दरअसल ,पिछले महीने से जिस तरह से राजधानी में कोरोना के लगातार नए केसेस सामने आ रहे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। जो शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक राजधानी में लगाया जाता है।
वीकेंड कर्फ्यू में सिर्फ कुछ आवश्यक चीज़ों को छूट दी जाती है जिसमें इमरजेंसी व आवश्यक सेवा के लिए काम कर रहे अधिकारी,भारत सरकार के अधिकारी,जज, एडवोकेट, कोर्ट या ट्रिब्यूनल में काम करने वाले कर्मचारी आदि शामिल है । इसके अलावा अन्य गैर आवश्यक चीज़ों और लोगों की बेवजह की आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है ।
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से कोरोना केसेस घट रहे हैं जिसकी वजह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने, नाइट और वीकेंड कर्फ्यू को बताया है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि DDMA का दिल्ली में नाईट कर्फ्यू हटाने का फैसला कितना कारगर सिद्ध होता है।
ये भी पढ़े: प्रेमिका से बात करने पर चाक़ू से गोदकर की हत्या










