क्या प्रदूषण के चलते लग सकता है दिल्ली में 2 दिन का Lockdown? CM ने बुलाई बैठक

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सीएम अरविन्द केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की फटकार के बाद राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सीएम अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। आपको बता दें कि इस बैठक में राजधानी के उपमुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में एयर पॉल्युशन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई हुई है।

गौरतलब है कि SC ने पॉल्युशन की समस्या को चिंताजनक माना है और कहा है कि जल्द ही इस मामले पर फैसला लिया जाए।

खबर के मुताबिक, सीजेआई ने कहा कि हमें तत्काल नियंतरण के उपाए चाहिए, दो दिन के लॉकडाउन की सोचें, आखिर इस ज़हरीली हवा में दिल्लीवासी कैसे रहेंगे?

बहरहाल, दिल्ली में 2 दिन का लॉकडाउन लगने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में लॉकडाउन लगेगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

फ़िलहाल, दिल्ली-एनसीआर में अभी सांस लेना मुश्किल हो गया है। अधिकत्तर लोगों ने गले खराश के सहित सांस लेने में तकलीफ बताई है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: दिवाली मनाने घर आई नेत्रहीन छात्रा का, पिता के दोस्त ने किया बलात्कार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!