दिल्ली के पंखा रोड पर कार और बस में लगी आग, जलकर हुई राख
देश की राजधानी दिल्ली के पंखा रोड पर सुबह एक कार तथा RTV के साथ एक मिनी बस में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह

देश की राजधानी दिल्ली के पंखा रोड पर सुबह एक कार तथा RTV के साथ एक मिनी बस में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को सुबह 5: 30 बजे आग की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पर तब तक गाड़ियां पूरी तरह राख हो चुकी थी। दमकल विभाग के मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।









