दिल्‍ली के शाहदरा में रेलिंग से टकराई कार, युवती गंभीर रूप से घायल

दिल्‍ली के राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में सड़क हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई. वहीं कार में बैठे कुछ और भी

दिल्‍ली के राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में सड़क हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई. वहीं कार में बैठे कुछ और भी लोग भी चोटिल हुए हैं. यह हादसा गीता कॉलोनी थाना इलाके में एसडीएम कोर्ट के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ. सड़क हादसे के चलते एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी हुई रेलिंग से टकरा गई. वहां पर गयी दिल्‍ली पुलिस की टीम ने घायलों को कार से निकल उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाया.

पुलिस ने कहा कि एक कार तेज गति से आ रही थी. वहां पर एक स्‍पीड ब्रेकर था, जहां पर अचानक से चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद सीधे कार पास की रेलिंग से टकरा गई.

सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवती घायल
हादसे की जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस की टीम वहां पर गयी और उसने सभी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया.

पुलिस ने कहा कि हादसे में 18 वर्ष की युवती कनिका जो की गंभीर रूप से घायल हो गई. रेलिंग में लगा हुआ पाइप कनिका के पेट में जा लगा जिससे उसके शरीर में कम से कम 3 इंच का घाव हो गया. कार में बैठे बाकि लोगों को भी चोट आई है. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है.

दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हुई कार
साथ ही कार काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई है. कार को देखकर रफ्तार और टक्‍कर का अंदाजा भी लगाया जा सकता है.

पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि कार चालक ने कहीं शराब तो नहीं पी थी या वह किसी प्रकार के नशे में तो नहीं था.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!