कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा स्वाति मालीवाल को, आरोपी गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने की एक घटना आई है। और पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी है और बताया है कि एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा...

आप को बता दें अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने की एक घटना सामने आई है। और पुलिस ने खुद इसकी सारी जानकारी दी है और बताया है कि बुधवार की देर रात को उनको एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा।

और यह वाकया तब हुआ जब कार चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा और जब उन्होंने उसका विरोध किया। बता दें पुलिस ने इस मामला को दर्ज कर लिया है और अब इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा उस कार चालक को अब गिरफ्तार भी कर लिया गया है

बता दें स्वाति मालीवाल के साथ यह पूरा हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने ही हुआ है। उस वक्त वह एक रियलिटी चेक करने के लिए निकली हुई थींं और उनकी टीम भी उनसे कुछ ही दूरी पर थी। यह पूरी घटना गुरुवार तड़के करीब 3:11 बजे के आस-पास की है।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को ये बताया कि एक बलीनो कार सवार वाला शख्स जो की नशे में था और उसने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए भी कहा। जब स्वाति मालीवाल ने इसको मना किया तो आरोपी वहाँ से चला गया, लेकिन थोड़ी देर में ही फिर से यूटर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वहाँ वापस आ गया।

उस कार चालक ने फिर स्वाति को बैठने के लिए कहा, स्वाति ने फिर से मना किया फिर वो उस आरोपी को पकड़ने के लिए ड्राइवर सीट की तरफ गई और फिर उन्होंने खिड़की से हाथ अंदर डाला। और इसी बीच आरोपी ने शीशा बंद कर दिया था जिससे की स्वाति का हाथ उसमे फंस गया।

फिर वह आरोपी उन्हें घसीटते हुए लगभग 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। और इसके बाद पुलिस भी वहाँ पर पहुँच गई और फिर स्वाति मालीवाल से लिखित शिकायत भी ली और आरोपी हरीश चंद्र(47) को वही पर गिरफ्तार कर लिया। और उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। बता दें वह आरोपी संगम विहार का रहने वाला है।

Insta loan servicesये भी पढ़े: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से IIT के छात्र की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!