मुकरबा चौक के पास फ्लाईओवर से निचे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, ड्राइवर घायल

देश की राजधानी दिल्ली के मुकरबा चौक फ्लाईओवर पर रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार फ्लाईओवर से नीचे हैदरपुर मेट्रो स्टेशन

देश की राजधानी दिल्ली के मुकरबा चौक फ्लाईओवर पर रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार फ्लाईओवर से नीचे हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गिर गई। कार चला रहा युवक इस हादसे में घायल हुआ। कार काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर गिरी रही। जिसके बाद उसे वहां से हटाया और चोटिल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बताया गया कि कार चला रहे युवक ने कार से पुरे नियंत्रण खो दिया था। जिसके बाद उसकी कार रेलवे ट्रैक पर गिरी। हड्फसे के बाद वहां के लोग कार के मलबे के करीब पहुंचे तथा अंदर फंसे हुए युवक को बाहर निकाला। हादसे के बाद पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंचे और क्रेन द्वारा कार को रेलवे ट्रैक से हटाया।

वजीरपुर फ्लाईओवर से गिरा था युवक
6 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में वजीरपुर फ्लाईओवर से गिरकर एक युवक घायल हुआ। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6.22 बजे हुई, जब रणजीत नगर के रहने वाले जिलानी (26) फ्लाईओवर से डिपो क्षेत्र में गिर गया। पुलिस को इस हादसे की जानकारी पीसीआर कॉल पर मिली, जिसके बाद उप-निरीक्षक जितेंद्र राणा और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। जब तक वे पहुंचे, घायल जिलानी को पीसीआर वैन द्वारा भगवान महावीर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। जिलानी के हाथ और कमर में चोटें आईं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिनके वजह से जिलानी फ्लाईओवर से गिरा।

मसूदपुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क धंसी
9 अगस्त को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माणाधीन स्थल पर दीवार गिरने से शनिवार को वसंत कुंज में मसूदपुर फ्लाईओवर के करीब सड़क का एक हिस्सा धंसा है। यह हादसा डी-6 क्षेत्र के निकट घटी। फोर्टिस अस्पताल से महिपालपुर की तरफ जाने वाली सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और यात्रियों को अरुणा आसफ अली मार्ग से जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति या सामग्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर मसूदपुर फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!