ईस्ट दिल्लीदिल्ली

अधूरे निर्माणाधीन बारापुला फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, एक शख्स की मौत

मयूर विहार फेज-एक के फ्लाईओवर से कृष्णानगर जाने के क्रम में बारापुला फ्लाईओवर पर जगनदीप सिंह की वैगनआर कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।

पूर्वी दिल्ली के बारापुला-नोएडा रोड में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ PWD के अधीन निर्माणाधीन फ्लाईओवर से तेज रफ़्तार एक कार 30 फुट नीचे गिर गयी। इस दुर्घटना में कार चला रहे 42 वर्षीय जगनदीप सिंह की मौत हो गयी। वे नोएडा में किसी निजी कंपनी में काम करते थे और दिल्ली के कृष्णानगर में रहते थे। घटना के समय वे काम से वापस घर लौट रहे थे।

मयूर विहार फेज-एक के फ्लाईओवर से कृष्णानगर जाने के क्रम में बारापुला फ्लाईओवर पर जगनदीप सिंह की वैगनआर कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। घटना की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहतकार्य शुरू कर दी। कार यमुना खदर में गिरी थी जहाँ से जगनदीप सिंह को बाहर निकलने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उसे अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक वह गलती से अधूरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की और चला गया था। मयूर विहार थाने में IPC के धारा 279 ( सार्वजानिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी चलाना, जिससे किसी अन्य व्यक्तियों को खतरा हो ) और 304 A ( लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौत ) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

घटना 26 मई की है। अचरच की बात है कि PWD ने उस फ्लाईओवर पर कोई बैरिकोडे तक नहीं लगाया था, जिससे पता चले कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि अगर यह लापरवाही नहीं होती तो एक जान बच सकती थी।

Accherishtey ये भी पढ़े: कम कीमत में Lenovo दे रही है मेटल बॉडी टेबलेट, जानें फीचर्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button