दिल्ली के विकासपुरी में कार ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार फ्लाईओवर से निचे गिरे

देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फ्लाइओवर पर एक कार ने दो बाइक पर जा रहे युवको को टक्कर मारी दी. टक्कर

देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फ्लाइओवर पर एक कार ने दो बाइक पर जा रहे युवको को टक्कर मारी दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों फ्लाइओवर से नीचे गिर गए.  गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर है.

पुलिस ने कहा कि 42 वर्ष के आशीष दौलत और 37 साल के विवेक सिंह जो अलग- अलग बाइक पर सवार थे, उन्हें फ्लाईओवर पर एक कार ने टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक फ्लाइ ओवर से नीच जा गिरे और उन्हें चोट आ गई.

पुलिस ने बताया पीड़ितों का इलाज चल रहा है

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी का बयान आया है. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक कार की टक्कर के बाद अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे गिर गए. जहाँ पर काफी अफरातफरी मच गई और लोगों को भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई.

पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि इस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है और कार चलाक को पकड़ने का प्रयास चल रहा है. हलांकि अभी तक प्राप्त जानकारी केअनुसार कार चालक को पकड़ा नहीं गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!