दिल्ली के विकासपुरी में सड़क के किनारे बैठे कुत्ते पर चढ़ा दी कार, वीडियो देख दहल उठेगा दिल
देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके से बेजुबान पर जुल्म करते हुए का एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि एक कार चालक ने

देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके से बेजुबान पर जुल्म करते हुए का एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि एक कार चालक ने कथित रूप से एक कुत्ते पर अपनी कार चढ़ा दी। जिसको लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है।
Car number is DL4CBC 2267. Pls take action @DelhiPolice pic.twitter.com/8vClVx2NXn
— Tejinder Pall Singh Bagga (@TajinderBagga) July 6, 2023
बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सभी के साथ शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि कुत्ता सड़क पर आराम से बैठा हुआ है और एक काली SUV अपने वाहन का अगला पहिया उसके ऊपर से निकाल रही है।
वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहे है कि कुत्ता बेहद दर्द से कराह रहा है और खुद को उठाने में असमर्थ है। पुलिस ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत यह मामला विकासपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









