CBSE Pre Board Datesheet: 10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड होंगे 10 मार्च से शुरू
सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से शुरु होंगी और 25 मार्च तक चलेंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)की दसवीं-बारहवीं की दूसरे सत्र की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होनी है। इसके लिए स्कूलों में प्री-बोर्ड की तैयारी अभी से शुरु हो चुकी है।
CBSE ने प्री बोर्ड को लेकर विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया है। सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार बच्चों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से शुरु होंगी और 25 मार्च तक चलेंगी।
परीक्षा | परीक्षा की शुरुआत | परीक्षा समाप्त |
सीबीएसई टर्म 2 प्रैक्टिकल परीक्षा | मार्च 2022 | अप्रैल 30, 2022 |
सीबीएसई टर्म 2 थ्योरी परीक्षा | अप्रैल 26, 2022 | जून 15, 2022 |
सीबीएसई रिजल्ट | जुलाई 15, 2022 |
सुबह की पाली के स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे और शाम की पाली के स्कूलों में शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होंगी।
10 मार्च को दसवीं की अंग्रेजी की और बारहवीं की फिजिक्स और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें व्यक्तिपरक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ही आधारित होगी।
ये भी पढ़े: LPG Cylinder Price: दिल्ली में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, देखें नए रेट