दिल्ली की सड़कों को सुधारने के लिए केंद्र दे रही है इतने करोड़, गडकरी ने की घोषणा
केंद्र सरकार दिल्ली कि सड़को को सुधारने के लिए 1,500 करोड़ रुपये देगी, वही उपराज्यपाल वीके सक्सेना की देखरेख में सारा काम होता दिखेगा

दिल्ली में लोगों कि सुविधा के लिए बहुत सी नई योजना सरकार द्वारा लायी जाती है लेकिन अब इन्ही सड़कों को और भी चकाचक और शानदार बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भी योगदान किया जा रहा है जहां सरकार दिल्ली कि सड़को को सुधारने के लिए 1,500 करोड़ रुपये देगी। वही केंद्रीय सड़क फंड से मिलने वाली इस रकम से उपराज्यपाल वीके सक्सेना की देखरेख में सारा काम होता दिखेगा।
बता दें कि इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बुधवार को इसकी जानकारी दी जहां इस मौके पर उन्होंने उपराज्यपाल के साथ दिल्ली के धाैलाकुआं-IGI एयरपोर्ट की करीब 8 किलोमीटर वाली लंबी सड़क के सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया था।
वही केंद्रीय मंत्री द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार अब दिल्ली की सड़कों को और भी बेहतर करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये खर्च करने वाल है और इसमें दिल्ली सरकार की सड़क से जुड़ीं परियोजनाएं शामिल होने वाली है और इसके तहत सड़कों के साथ सेंटर वर्ज, फुटपाथ को भी पूरी तरह से ठीक किया जाएगा।
इतना ही नहीं पैदल यात्रियों को चलने व बीच-बीच में सड़क किनारे बैठने का भी पूरा अच्छे से इंतजाम किया जायेगा और इसके अलावा खूबसूरती निखारने के लिए लाइटिंग आदि को भी सुधारा जाएगा। वही ये सभी प्रोजेक्ट को उपराज्यपाल की देखरेख में लागू किया जायेगा।
सड़क से गुजरते हुए होगा अलग अहसास
हालाँकि, इतना ही नहीं रंग बिरंगे फूूल, पत्थरों से निर्मित शेर और हाथी की मूर्तियां भी बनाई जाएगी। साथ ही फुटओवर ब्रिज और फुटपाथ के साथ 600 लालटेन फिटिंग से जगमगाती सड़क और LED स्क्रीन लगाई जाएगी। वही दोनों तरफ दीवारों पर अलग-अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक को दर्शाया जायेगा। ऐसे में G-20 शिखर सम्मेलन के लिए धौला कुआं-IGI एयरपोर्ट के बीच की सड़क को कुछ ऐसा ही स्वरुप दिया है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










