दिल्ली के करोल बाग में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
खबर सामने आयी है जहां दिल्ली के करोल बाग में एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गयी जिसको अब दमकल विभाग द्वारा काबू कर लिया गया है।

हाल ही में एक खबर सामने आयी है जहां दिल्ली के करोल बाग में एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गयी जिसको अब दमकल विभाग द्वारा काबू कर लिया गया है। ऐसे में जानकारी के चलते इस समय दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर हैं और अग्निशमन अधिकारी वेद पाल द्वारा इस बारे में बताया गया कि इस हादसे में अब तक किसी की जान नहीं गई है।
नरेला की प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि आसपास की सारी जगह में भी आग लग गयी. दमकल विभाग को इस बात की जानकारी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मिली। जानकारी मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां उसी वक्त जगह पर पहुंच गईं. आग को बुझाने का प्रयास अब भी चल रहा है. जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें प्लास्टिक का दाना बनाया जाता है. राहत इस बात की है कि इस घटना में अब तक कोई नुकसान होने किसी जानकारी सामने नहीं आई है.
भीषण आग से अफरातफरी
फैक्ट्री में आग लगने के कारन अब तक पता नहीं लगा है. दमकल विभाग ने आग कर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रहा है। आग की वजह से पूरी जगह धुएं का गुबार फैला हुआ है और लोगों में अफरातफरी हो रखी है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। जब नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने हो.
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










