गोपालदास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, मचा हड़कंप
गोपालदास बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर आग लगी है और आग लगने के बाद बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत से लोग शोर मचाते हुए भागने लगे।

हाल ही में एक आग लगने कि खबर दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) स्थित गोपालदास बिल्डिंग से सामने आयी है जहां भीषण आग (Delhi Fire News) लगने की सूचना मिली है। ऐसे में आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सेवा विभाग द्वारा मौके पर 16 दमकल गाड़ियों को रवाना कर दिया। साथ ही जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद से ही मौके पर अफरातफरी का माहौल ह और फायरकर्मी आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटे हैं। वही फिलहाल, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के चलते गोपालदास बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर आग लगी है और आग लगने के बाद बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत से लोग शोर मचाते हुए भागने लगे। साथ ही जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और फायर सर्विस डिपार्टमेंट हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए अब पूरे तरीके से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। साथ ही वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिल्डिंग में भयंकर आग लगी हुई है और आग की लपटें दूर से भी दिखाई दें रही है।
#WATCH | Fire incident in Gopaldas building located on Delhi's Barakhamba road; Fire tenders rushed to the spot
Details awaited. pic.twitter.com/DtaoojyOxU
— ANI (@ANI) December 21, 2023
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










