मौसम के मिज़ाज़ में आया बदलाव, बूंदाबादी के साथ राजधानी में पड़े ओले

सर्दियों की विदाई का आभास होने ही लगा था कि मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। कल यानी शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

खिली धूप के साथ अभी सर्दियों की विदाई का आभास होने ही लगा था कि मौसम ने एक बार फिर करवट ली। कल यानी शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।

इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज थी। दिल्ली के द्वारका, उत्तम नगर समेत कई इलाके में बीती रात तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े।

मौसम विभाग की मानें तो इस बारिश का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) है जिसके प्रभाव से राजधानी का मौसम बदला और शुक्रवार शाम और रात में तेज बारिश हुई।

IMD के अनुसार आज यानी शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने रविवार को मौसम के साफ़ होने की उम्मीद जताई है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: 27 फरवरी को इन जगहों पर नहीं आएगा पानी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!