Kanwar Yatra के चलते सुरक्षा में बदलाव, CCTV से लेकर 24 घंटे रूट्स पर नजर

दिल्ली में आज से सावन शुरू हो चुका है और कांवड़ियों द्वारा आज यात्रा शुरू होने वाली है जिसके लिए रूट तय कर दिए गए हैं

दिल्ली में आज से सावन शुरू हो चुका है और कांवड़ियों द्वारा आज यात्रा शुरू होने वाली है जिसके लिए रूट तय कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी मार्गों के अलावा दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं और PCR और ट्रैफिक पुलिसकर्मी रूट पर पेट्रोलिंग करने के अलावा 24 घंटे नजर रखने वाले है।

साथ ही इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए शिविरों में भी सुरक्षा को देखते हुए CCTV लगा दिए गए हैं। शिविरों में पुलिसकर्मी भी अब 24 घंटे तैनात रहने वाले है और इस बार दिल्ली में पूरे 15 से 20 लाख कांवड़ियों आने और दिल्ली से गुजरने की संभावना इस बार के लिए जताई जा रही है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के चलते कांवड़ यात्रा आज यानि 4 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक चलने वाली है।

देखा जाए तो पूरी दिल्ली में अन्य स्थानों पर भी कांवड़ियों की आवाजाही रहने वाली है और दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा कांवड़ियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की आवाजाही को अलग-अलग करने और साथ ही आम जनता और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा सड़को पर ना पहुंचे उसके लिए विस्तृत व्यवस्था की गयी है। ऐसे में श्रद्धालुओं और सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों का पालन करने और उनको पूरी तेह से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह मिली है।

इन रूट्स से जाएंगी बसें

ऐसे में देखा जाए तो सिटी बसों को छोड़कर HTV को जीटी रोड पर शाहदरा और वजीराबाद रोड की ओर जाने की अनुमति अभी तक नहीं दी जाएगी और आउटर रिंग रोड पर जीटी करनाल रोड से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर भारी व्यावसायिक परिवहन वाहनों को सीधे NH -24 की ओर मोड़ दिया जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!