अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर हुई ठगी
कटवारिया सराय के एक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक शख्स से ठगी कर ली गयी। मामले की शिकायत किशनगढ़ थाने में की गयी

कटवारिया सराय के एक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक शख्स से ठगी कर ली गयी। मामले की शिकायत किशनगढ़ थाने में की गयी।
पता लगा कि कुछ समय पहले तक आरोपी उसी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करता था, जिसमें उसने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा था। साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित है।
23 साल का रोहित मूल रूप से हिमाचल प्रदेश कांगड़ा की तहसील बैजनाथ का रहनेवाला था। उसने नौकरी लगवाने के नाम विशाल नाम के शख्स से 2200 रूपए ठगे थे।
पुलिस ने बताया की आरोपी ने ई-सिक्योरिटी डिपोजिट ,कोरोना टेस्ट और अन्य के नाम पर 2200 रूपए उससे ले लिए थे। उसने दावा किया कि वह उसकी नौकरी भी उसी अस्पताल में लगवा देगा। लेकिन उसने शख्स की नौकरी नहीं लगवाई।
आरोपी पर 10-15 लोगों से ठगी करने का शक है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
ये भी पढ़े: 26 जनवरी के चलते कितने समय तक बंद रहेगी मेट्रो, जानें DMRC ने क्या कहा