मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल: दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फिलहाल स्कूल खोलेजाने के सम्बन्ध में कहा: थर्ड वेव की आशंका के चलते जब तक वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो जाता, बच्चों के साथ नहीं लेंगे रिस्क।

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में फिलहाल स्कूलों के खुलने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूल खुलने की संभावना को लेकर कहा: “नहीं-नहीं, अभी नहीं, जो अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड देख रहे हैं कि थर्ड वेव आएगी, तो जब तक वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो जाता, हम बच्चों के साथ रिस्क नहीं लेंगें।”

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में लगातार कमी देखी जा रही है। लेकिन फिर भी दिल्ली सरकार बच्चों के साथ कोई भी जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आज दिल्ली में कोरोना के 72 नए मामले सामने आये हैं। जबकि एक मरीज़ की मौत हुई है। इसी के साथ ही दसब दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14,35,353 हो गए हैं। जबकि 25,022 मरीजों की मौत हुई है।

Tax Partner

ये भी पढ़े:- देखिए 15 july को दिल्ली में आए कितने कोरोना के मामले, और कितनो की हुई मौत

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!