दिल्ली में चाइनीज़ मांझे ने ली एक शख्स की जान

बाइक पर सवार शख्स की हुई चाइनीज़ मांझे से मौत, शख्स की पहचान 23 साल के सौरभ दहिया के रूप में हुई है।

बाइक पर सवार शख्स की हुई चाइनीज़ मांझे से मौत, शख्स की पहचान 23 साल के सौरभ दहिया के रूप में हुई है। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, सौरभ दहिया अपने घरवालों के साथ श्याम वाटिका के नज़दीक गोपाल नगर, नजफगढ़ में रहता था। एलिवेटिड फ्लाईओवर पर सौरभ के साथ यह हादसा हुआ था। 

बहुत देर तक सौरभ सड़क पर तड़पता रहा, फिर जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। 15 अगस्त रविवार को पूरे दिन पुलिस ने मंगोलपुरी एलिवेटिड फ्लाईओवर को सम्पूर्ण तरीके से बंद रखा। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।   

14 अगस्त शनिवार शाम को सौरभ अपनी बुलेट बाइक से अपने रिश्तेदार से मिलने कन्हैया नगर जा रहे थे, वह मंगोलपुरी एलिवेटिड फ्लाईओवर पर थे कि अचानक उनकी गर्दन में चाइनीज़ मांझा फंस गया, उन्होनें खुद को संभालने की कोशिश की पर वह संभल नहीं पाए और बाइक से गिर गए, यह घटना करीब साढ़े 7 बजे की है।   

Insta loan services

मांझे से गर्दन कटने के कारण उसका काफी खून बह गया था, कुछ लोग खड़े होकर वीडियो बनाने लगे तो कुछ लोग रुके ही नहीं, फिर एक महिला ने और अन्य लोगों ने मिलकर सौरभ की गर्दन पर कपड़ा लपेटने की कोशिश की, साथ ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को कॉल भी करा और फिर सौरभ को सरोज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया।    

ये भी पढ़े: Delhi Cantt Rape Case: चिता से मिले पुजारी के गुनाह के सुराग

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!