छोले भटूरे या वड़ा पाव, क्या है दिल्ली वालों की पहली पसंद? जानें
देश की राजधानी दिल्ली में स्ट्रीट फूड हमेशा से पूरे देश में प्रसिद्ध रहा है. ज्यादातर जब बात छोले भटूरे और मोमोज की हो, तो यह सब दिल्लीवासियों

देश की राजधानी दिल्ली में स्ट्रीट फूड हमेशा से पूरे देश में प्रसिद्ध रहा है. ज्यादातर जब बात छोले भटूरे और मोमोज की हो, तो यह सब दिल्लीवासियों की नंबर 1 पसंद मानी गयी है. पर कुछ महीनों से दिल्ली में जिस प्रकार से वड़ा पाव के लिए फेमस होता गया है. ऐसा लग रहा है छोले भटूरे और मोमोज की बजाए यह जल्द ही ले लेगा. जिसके बारे में जानने के लिए हमारी टीम ने दिल्ली के लोगों से काफी बात की, आइए जानते हैं.
दिल्ली के रहने वाले मोहित ने कहा की छोले भटूरे रविवार की सुबह का सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट होता है और बाकी दिन जब उनका मन करता है, तब वह छोले भटूरे खा लेते हैं. वहीं उनके दोस्त मनीष ने बताया छोले भटूरे तो किसी दिन भी खा लेते हैं. पर मोमोज तो हमारे किए एवरग्रीन हैं, जिसे खाने के लिए हर शाम को घर से जाते हैं.
6 लोगों ने दिए ऐसे जवाब
वहीं जब एक 6 दोस्तों के ग्रुप से यह जानने की कोशिश की, तो उसने कहा की वड़ा पाव छोले भटूरे और मोमोज की जगह कोई नहीं ले पाएगा. जिनमें से प्रियांश ने बताया वडा पाव मेरी फेवरेट डिश है. इसलिए जब उनके और भी दोस्तों से पूछा गया तो सभी ने बताया वह आराम से छोले भटूरे तथा मोमोस के लिए बड़ा पाव को रिजेक्ट कर सकते हैं.
लड़कियों के फेवरेट मोमोज
इस पूरे पब्लिक ऑपिनियन को जानने के चलते करीबन 16 से 17 लड़कियों से बात भी की, जिसमें अधिकतर लड़कियों ने बताया मेरे मोमोज फेवरेट हैं और वह हर दिन मोमोज हमे खाने जाती हैं. परिधि नाम की एक लड़की ने अपनी प्रायोरिटी के अनुसार यह बताया कि पहले मोमोज, दूसरे नंबर पर छोले भटूरे और अंत में यदि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं है तो फिर वड़ा पाव के लिए जाएंगी.









