दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘देवदूत’ बना CISF जवान, ऐसे बचाई यात्री की जान
देश की राजधानी दिल्ली के हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर एक यात्री की अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिससे वह अचानक से बेहोश हो गए।

देश की राजधानी दिल्ली के हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर एक यात्री की अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिससे वह अचानक से बेहोश हो गए। वहीं पर मौजूद CISF के सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने उसी वक्त CPR देकर उनकी जान बचा ली। फिलहाल, यात्री की हालत स्थिर है। जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।









