दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की महिला हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, मौके पर मौत

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दी. यह हादसा एयरपोर्ट के एक वॉशरूम में हुई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और CISF अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान हेड कांस्टेबल किरण से हुई. शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लगा, पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मामले की सुचना दी गई जिसके बाद पुलिस और CISF अधिकारियों की टीम तुरंत वहां पर गयी. महिला कांस्टेबल के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

सूत्रों के अनुसार, हेड कांस्टेबल किरण ने सीआईएसएफ द्वारा जारी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी. यह हादसा एयरपोर्ट परिसर के अंदर बने एक वॉशरूम में हुई. गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी और स्टाफ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!