CJP News: सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर फैसला सुरक्षित

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत के मामले में बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट...

CJP News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत के मामले में बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में सुनवाई हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्यवाही के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पिछले सात दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सुनवाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। इस अदालत में दोनों की यह तीसरी पेशी थी। इससे पहले दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

तीसरी बार जमानत पर सुनवाई

बुधवार को दोनों की जमानत प्रक्रिया के तहत बेल बॉन्ड भरवाए जाने के बाद सुनवाई शुरू हुई। अब अदालत को जमानत के लिए पेश किए गए जमानतियों से संतुष्ट होना होगा। यदि अदालत जमानतियों को स्वीकार कर लेती है, तो दोनों को रिहाई मिल सकती है।

हालांकि, जमानतियों को लेकर अदालत संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में दोनों को जेल में ही रहना पड़ सकता है। फिलहाल सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत के फैसले का इंतजार है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!