CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच Delhi Police की सभी छुट्टियां रद्द

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Delhi Police Leave Cancelled: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP Protest के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। बता दें कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Delhi Police Headquarters ने सभी पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द करने का निर्देश जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की पूरी उपलब्धता सुनिश्चित करना काफी जरूरी है।

किन छुट्टियों पर लगी रोक?

जारी आदेश के मुताबिक, फिलहाल Routine Leave पर रोक रहेगी। इसमें Casual Leave (CL) और Earned Leave (EL) जैसी सामान्य छुट्टियां भी शामिल बताई जा रही हैं। यह आदेश सभी रैंक के पुलिसकर्मियों पर लागू होगा। हालांकि, यदि किसी कर्मचारी के सामने कोई वास्तविक Emergency की स्थिति होती है, तो संबंधित अधिकारी की अनुमति के बाद ही छुट्टी दी जा सकेगी। यानी सामान्य वजहों से फिलहाल अवकाश मंजूर नहीं किया जाएगा।

Training Program में भी बिना अनुमति नहीं हो सकेगी भागीदारी

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने छुट्टियों के साथ-साथ ट्रेनिंग से जुड़े नियमों में भी अस्थायी बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, अगले निर्देश तक कोई भी पुलिसकर्मी Police Commissioner की पूर्व अनुमति के बिना किसी Training Program या आधिकारिक कोर्स में शामिल नहीं हो सकेगा। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस समय अधिक से अधिक पुलिस बल का फील्ड में मौजूद रहना जरूरी है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जंतर-मंतर और आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

फिलहाल जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की ढिलाई नही होनी चाहिए।

क्यों लिया गया यह फैसला?

देखिए बड़े प्रदर्शन, विरोध कार्यक्रम और भीड़भाड़ वाले आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर पर्याप्त पुलिस बल तुरंत उपलब्ध रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

बहरहाल, दिल्ली पुलिस की ओर से जारी यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: CJP Protest के चलते CP में कई रास्ते प्रभावित

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!