दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर CM और LG में तकरार

दिल्ली में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर सवालिया पत्र मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना को लिखा था। अब वीके सक्सेना ने केजरीवाल को पत्र लिखकर पलटवार किया हैं।

दिल्ली में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर सवालिया पत्र मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना को लिखा था। अब वीके सक्सेना ने केजरीवाल को पत्र लिखकर पलटवार किया हैं।

इस जबावी पत्र में एलजी वीके सक्सेना ने कहा हैं कि अपराध नियंत्रण पहले दिन से उनकी प्राथमिकता रही हैं। वे आयुक्त के साथ पुलिस व्यवस्था की निगरानी करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अपराध के राजनीतिकरण से कोई समाधान नहीं निकलता। सतर्कता के बावजूद अपराध की घटनाएं हो रही हैं।

दरअसल केजरीवाल ने बीते 19 जून को एलजी वीके सक्सेना को लिखे पत्र में हाल में हुए तमाम आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया था। जिसमें DU के साऊथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज के छात्र निखिल और साउथ दिल्ली के आर के पुरम में परिवार के सामने दो बहनों की हत्या का भी जिक्र था। ज्ञात हो कि दोनों घटना रविवार के दिन की हैं।

एलजी वीके सक्सेना ने यह पत्र ग्यारह बिंदुओं में विस्तार से लिखा हैं। उन्होंने भी कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी अपराधी 30 वर्ष से कम उम्र के थे और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। उन्होंने कई जघन्य घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह न केवल अपराध की प्रकृति बल्कि अपराध के प्रति बदलते समाज के दृष्टिकोण की ओर भी इशारा करती हैं।

इन पत्रों में एक-दूसरे की कार्य प्रणाली को लेकर भी आक्षेप किया गया। केजरीवाल ने अपने पत्र में एलजी और गृह मंत्री को जिम्मेदार बताया था। तो वहीँ एलजी ने अपने पत्र में केरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए, अपराध का राजनीतिकरण करना उनकी आदत बताई।

Accherishtey ये भी पढ़े: रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने आदिपुरुष पर व्यक्त की नाराजगी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!