दिल्ली के साकेत कोर्ट में 2 कैदियों में हुई झड़प, एक कैदी की मौत

देश की राजधानी दिल्ली साकेत कोर्ट में 2 कैदियों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई. जेल नम्बर 8 सुबह पेशी के

देश की राजधानी दिल्ली साकेत कोर्ट में 2 कैदियों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई. जेल नम्बर 8 सुबह पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में लाया गया था. इसी के चलते 2 कैदियों के बीच झड़प हो गई. जिसमे अमन नाम का कैदी घायल हो गया. उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मृत्यु हुई.

साकेत कोर्ट लॉक-अप के खारजा नं. 5 में मारपीट की हादसा हुआ. कैदी अमन रहने वाले गोविंदपुरी, दिल्ली जो एफआईआर नं. 250/2017, यू/एस 307/34 आईपीसी, पीएस गोविंदपुरी में मौजूद है, कोर्ट के समक्ष पेशी के लिए लॉक-अप में लेकर गए. हादसे के वक्त मृतक अमन सहित कई यूटीपी उक्त खारजा के अंदर मौजूद थे.

पुरानी दुश्मनी में लिया बदला
जितेन्द्र और अमन के बीच एक पुरानी दुश्मनी थी. दरअसल, 2024 में मारपीट की एक हादसा हुआ था, जब वह दोनों जेल से बाहर थे. उस हादसे में अमन ने कथित रूप से जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से वार किया था.

दो कैदियों ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक, दरअसल वीरवार को सुबह तिहाड़ जेल से जेल वेन काफी कैदियों को लेकर साकेत कोर्ट के लिए निकली थी. कैदियों को कोर्ट लाने के बाद सभी को लॉकअप में बंद किया था. इसी चलते एक अमन नाम के कैदी पर जितेन्द्र और जयदेव नाम के 2 कैदियों ने वार किया. दोनों ने मिलकर अमन की जबरदस्त पिटाई की. इसके बाद अमन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी रंजिश थी. साल 2024 में जब दोनों जेल के बाहर थे. तब आरोप है कि अमन ने जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था. उसी पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए इस बार अमन के ऊपर लॉकअप में हमला किया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों हमलावरों से पूछताछ की जा रही है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!