स्कूल के शौचालय में दसवीं के छात्र ने तीसरी कक्षा के छात्र से किया कुकर्म

मां ने अपने बच्चे से सारी बात पूछी फिर बच्चे ने अपनी मां को बताया कि दसवीं कक्षा के स्टूडेंट ने स्कूल के शौचालय में उसके साथ गलत काम किया है

दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक सरकारी स्कूल के शौचालय में तीसरी कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दसवीं कक्षा के छात्र ने तीसरी के छात्र को डरा धमका कर घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर आरोपी छात्र ने उसकी पिटाई कर दी।

घर जाने के बाद जैसे ही पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई और उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने कुकर्म का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र को पकड़ लिया है।आठ साल का पीड़ित छात्र दिल्ली के मंडावली इलाके में रहता है और घर के पास ही एक सरकारी स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

शिकायत के अनुसार सोमवार के दिन पीड़ित स्कूल गया था। दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित परिवार के पास स्कूल से फोन आया। परिजनों को बताया गया कि उनका बच्चा काफी रो रहा है। पीड़ित की मां स्कूल पहुंची। पीडित ने अपनी मां को घटने के बारे में बताया की दसवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल के शौचालय के अंदर उसकी पिटाई की है। पीड़ित ने अपनी मां और शिक्षक के साथ मिलकर आरोपी की तलाश कर उसकी पहचान की। रात में पीड़ित छात्र की तबीयत बिगड़ गई।

मां ने बच्चे से सारी बात पूछी तो बच्चे ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के शौचालय में उसके साथ गलत काम भी किया है। जिसके बाद परिवार ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित को एलबीएस हॉस्पिटल में मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को पकड़कर मामले की जांच में जुटी है।

Anupama Musical Events

यह भी पढ़े: परीक्षा में कम नंबर आने पर स्टूडेंट्स ने टीचर को पेड़ से बांधकर पीटा

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!