दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा मंगलवार से ही मुहीम चालू हो गयी है जहां सभी 12 जोन में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है

दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा मंगलवार से ही मुहीम चालू हो गयी है जहां सभी 12 जोन में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है और यह 15 दिनों तक चलने वाला है। साथ ही G-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए एमसीडी ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर दिल्ली की कई सड़कों की सफाई और रखरखाव का काम एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू कर दिया है।

बात दें कि सेंट्रल जोन द्वारा अब गोविंदपुरी, ओखला, सरिता विहार, महावीर वाटिका, परदा बाग अंसारी रोड, दयानंद रोड और दरियागंज इलाकों में इस अभियान कि शुरुआत होने वाली है। वही सेंट्रल जोन की जनरल ब्रांच की टीम द्वारा भी 2 किमी में अतिक्रमण हटाया जाने वाला है और इसके अलावा 22 वस्तुओं को जब्त कर लिया गया। साथ ही रोहिणी जोन ने अपने तीन वार्डों में अभियान चलाया और 4 किमी की सफाई की।

ऐसे में रोहिणी जोन द्वारा पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन और नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास भी ये अभियान चलाया जायेगा और 6 वस्तुएं भी जब्त की। साथ ही साउथ जोन ने भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59 सामान जब्त किया है और दक्षिण जोन में सिद्धार्थ बाजार, मदनगीर, दक्षिणपुरी, दुबराल मार्ग, फतेहपुर बेरी और भाटी खदान क्षेत्र में अभियान चलाया गया था और इसी कार्रवाई के दौरान साउथ जोन ने 33 पक्के/अस्थायी ढांचों को तोड़ा गया।

हालाँकि, MCD आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए मद्देनजर रखते हुए दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ रूप देने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। जहां सभी संबंधित अधिकारियों को G-20 शिखर सम्मेलन की सफलता की कहानी में दिल्ली को एक चमकदार अध्याय बनाने की दिशा में लेजाया जा रहा है और सर्वोत्तम प्रयास करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!