दिल्ली मे लगे कूड़े के ढेर खोल रहे सफाई की पोल

एक तरफ जहाँ देश में सफ़ाई अभियान पर ज़ोर दिया जा रहा है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली से ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

एक तरफ जहाँ देश में सफ़ाई अभियान पर ज़ोर दिया जा रहा है, सरकार द्वारा लोगों को सफ़ाई के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली से ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

दरअसल, राजधानी के उत्त्तम नगर सर्विस लाइन पर लोगों ने कूड़े का अम्बार लगा दिया है। जिसकी वजह से लोगों को ख़ासी परेशानियां हो रही है।

हैरत की बात तो ये है कि इस कचरे के जमाव के लिए कोई और नहीं बल्कि इलाके में रहने वाले निवासी खुद ज़िम्मेदार है। यहाँ के लोग अपने घरों का कचरा, कूड़े की गाड़ी की जगह सर्विस लाइन पर फेक कर चले जाते है।

अब इसे लापरवाही कहा जाए या नहीं, लोगों ने धीरे धीरे कूड़ा डालकर इस रोड़ पर गंदगी का पहाड़ बना दिया है। आपको बता दें दिल्ली सरकार के द्वारा इस इलाके में कचरा फेकनें के लिए गाडी़ की सुविधा दी गई है उसके बावजूद भी यहाँ की जनता सर्विस लाइन पर कूड़ा फेक रही है।

Aadhya technology ये भी पढ़े : फ़र्ज़ी सरकारी वेबसाइट बनाकर 3000 से ज़्यादा लोगों को लगाया 70 लाख का चूना

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!