दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास क्लस्टर बस ने कई कारों को मारी टक्कर, एक की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में नेहरू प्लेस की और से आते हुए महारानी बाग में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास एक क्लस्टर बस जिसका नंबर 534 ब्रेक फेल

देश की राजधानी दिल्ली में नेहरू प्लेस की और से आते हुए महारानी बाग में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास एक क्लस्टर बस जिसका नंबर 534 ब्रेक फेल होने के कारन अनियंत्रित हो गई, जिसने चार से पांच गाड़ियां को टक्कर मारी।
दुर्घटना में टकराए वाहनों में एक टैक्सी और एक स्कूटी भी मौजूद है। स्कूटी चालक की स्थिति काफी गंभीर है। दुर्घटना में करीब पांच लोग घायल हैं। वहीं, एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई। बाकी सभी घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









