आर्थिक तंगी से जूझ रहे एथलीट को CM केजरीवाल ने दिया 3 लाख रुपये का चेक

आर्थिक स्थिति से कमज़ोर एथलीट, लोकेश कुमार की सहायता के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद हाथ बढ़ाया है

आर्थिक परेशानी के बावजूद अपने टैलेंट से लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले होनहार एथलीट लोकेश कुमार की सहायता के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने खुद हाथ बढ़ाया है।

जानकारी के मुताबिक केजरीवाल ने एथलीट लोकेश कुमार को मंगलवार को अपने आवास पर बुलाकर उनके टैलेंट की सरहाना करते हुए ‘प्ले एंड प्रोग्रेस’ योजना के तहत 3 लाख रूपये का चेक प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से वित्तीय सहायता लेने के लिए अचानक बुलावा आने पर लोकेश खुद भी काफी हैरान थे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एथलीट लोकेश कुमार को चेक सौंपते हुए कहा कि ‘दो दिन पहले मुझे लोकेश के बारे में पता चला, आज मैंने लोकेश से मिलकर 3 लाख रुपए की सहायता का चेक सौंपा। प्रतिभा के सामने पैसे की कमी को आड़े नहीं आने देंगे।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘भविष्य के लिए लोकेश को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, ऐसे ही जमकर मेहनत करिए और देश का नाम रोशन करिए’।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: सिंघु बॉर्डर पर संदिग्ध हालत में प्रदर्शनकारी की मौत, जाने पूरा मामला

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!